प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु सेवा इंटरनेशनल संस्था के माध्यम से संचालित वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,

प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु सेवा इंटरनेशनल संस्था के माध्यम से संचालित वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,
गुप्तकाशी में प्लास्टिक कचरे का होगा उचित निस्तारण
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु सेवा इंटरनेशनल संस्था के माध्यम से संचालित किए जाने वाले वाहन को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी व उसके आसपास के गांव में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं जाने के लिए तथा निकलने वाले प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु सेवा इंटरनेशनल संस्था इसमें जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगा तथा गुप्तकाशी क्षेत्रों के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण करेगा इस सहयोग के लिए उन्होंने सेवा इंटरनेशनल संस्था का आभार व्यक्त किया । 
सेवा इंटरनेशनल के प्रोग्राम मैनेजर मायाधर साहू ने अवगत कराया कि सेवा इंटरनेशनल संस्था प्रवाह सामुदायिक सहभागिता आधारित जल संभ्रहण एवं कूड़ा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गुप्तकाशी के आसपास के गांव में जिसमे सांकरी,भेंसारी,गुप्तकाशी,देवर, नारायणकोटी आदि क्षेत्रों में प्लास्टिक के कचरे के उचित निस्तारण हेतु कार्य करेगी तथा उन्होंने कहा कि उनके द्वारा यात्रा के दौरान इन क्षेत्रों से निकलने वाले प्लास्टिक के कचरे के उचित निस्तारण हेतु उक्त वाहन के माध्यम से कालीमठ रोड पर बनाए गए कलेक्शन सेंटर में लाया जाएगा तथा प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए कंपैक्टर मशीन लगाई जायेगी ।
इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल संस्था के समन्वयक मनोज बेंजवाल , मनहर सिंह रावत , लोकेंद्र बलोदी , सूर्यकांत बबली, विवेक आदि मौजूद रहे।



