उत्तराखंडखास खबरेंखेलराष्ट्रीयलाइफस्टाइलशिक्षा

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी रूद्रप्रयाग पहुंचने पर आर्मी जवानों, छात्र-छात्राओं, एवं खेल प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी रूद्रप्रयाग पहुंचने पर आर्मी जवानों, छात्र-छात्राओं, खेल प्रेमियों एवं आम जन ने किया भव्य स्वागत

कलेक्ट्रेट पहुँचने पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने स्वागत किया

रुद्रप्रयाग शहर मशाल तेजस्विनी के पहुँचने पर आर्मी के अधिकारियों, जवानों, एनसीसी के छात्र-छात्राओं, खेल प्रेमियों एवं आम जन ने मशाल का भव्य स्वागत किया

सभी निर्वाचनो में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने मतदान की शपथ दिलाई

रूद्रप्रयाग। 38वें राष्ट्रीय खेलों को सफलतापूर्वक संपादित कराने को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके लिए मशाल तेजस्वनी पूरे प्रदेश में भ्रमण कर खेल प्रेमियों में उत्साह व उमंग जगा रही है। जनपद में पहुँची मशाल तेजस्वनी का आज तीसरे दिन भी रुद्रप्रयाग शहर पहुँचने पर आर्मी के अधिकारियों, जवानों, एनसीसी के कैडेट्स एवं खेल प्रेमियों तथा आम जनमानस ने भव्य स्वागत किया।

इस दौरान आर्मी परिसर में पहुँची मशाल तेजस्वनी का आर्मी जवानों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया और मशाल के साथ सेल्फी भी ली गई। इसके पश्चात मशाल तेजस्वनी रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में पहुँची, जहाँ आम जन एवं खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया और सभी ने मशाल के साथ फोटो भी खिंचवाई। मशाल मुख्य बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँची।

जिला कार्यालय में मशाल तेजस्वनी एवं शुभंकर ‘मौली’ के पहुँचने पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को 38वें राष्ट्रीय खेलों की बधाई व शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह गर्व व सौभाग्य की बात है कि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों को भव्यता एवं सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो एवं आमजन को सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।

मशाल ‘तेजस्वनी’ रैली में कर्नल हितेश वशिष्ठ, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, स्वीप कार्यक्रम के समन्वयक बी.के. यादव, पीयूष शर्मा, सेवानिवृत्त सूबेदार सुलोप सिंह, सुरेंद्र कलवासी, कोच आलोक नेगी, ठाकुर सिंह राणा, एनसीसी के छात्र-छात्राएँ, खेल प्रेमी एवं आम जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!