उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

शिक्षिका कविता भट्ट को ‘मुकुंद श्रद्धा शिक्षक शिरोमणि सम्मान, डॉ.जैक्स वीन नेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर किया गया सम्मानित 

ऊखीमठ/ गुप्तकाशी। शिक्षक दिवस पर शिक्षिका कविता भट्ट को ‘मुकुंद श्रद्धा शिक्षक शिरोमणि सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। डॉ.जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विगत वर्षों की भांति शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड आयुर्वेदिक भैषज्य कल्पक एवं पंचकर्म सहायक प्रशिक्षण संस्थान विद्यापीठ के डॉ. सुधीर बगवाड़ी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र, जाखधार डॉ. अंशुल आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह का मुख्य आकर्षण 20 वर्षों से उत्कृष्ट शिक्षकों को दिया जाने वाला सम्मान रहा। इस वर्ष विद्यालय की समर्पित शिक्षिका श्रीमती कविता भट्ट को ‘मुकुंद श्रद्धा शिक्षक शिरोमणि सम्मान 2025’ से अलंकृत किया गया। सम्मान में स्मृति पत्र, नकद धनराशि एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बगवाड़ी ने शिक्षक समारोह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में ज्ञान का दीप जलाने वाले  शिक्षक हैं इस प्रकार के सम्मान से शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार होता है। डॉ आर्य ने कहा कि शिक्षक ही वास्तव में देश की रीढ़ है जिससे कि स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। सम्मान प्राप्त करने पर श्रीमती भट्ट ने हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए कहा, यह सम्मान मैं अपने समस्त स्कूल परिवार को समर्पित करती हूँ और विद्यालय प्रबंधन के नेतृत्व और निरंतर प्रोत्साहन के प्रति कृतज्ञ हूँ, जो सदैव मेरी प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!