देहरादून। एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने सेलाकुई थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मालिक सीएससी सेंटर सेलाकुई से दो लोगों को अरेस्ट किया है, जो फर्जी आधार कार्ड, सरकारी दस्तावेज, जन्मप्रमाण पत्र में हेराफेरी करता था।
अगर किसी नाबालिक को कहीं काम करना है और उसे बालिग का आधार कार्ड चाइये तो ये गिरोह फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम करते थे। साथ ही ये आरोपी विदेशी मूल के लोगों का भारतीय और उत्तराखंड का दस्तावेज तैयार करते थे। एसटीएफ ने दो आरोपी इदरीश खान, रोहिल मालिक को गिरफ्तार किया है। मौके से फर्जी सरकारी हॉस्पिटल की मोहर के साथ जारी किये गए कई लोगों के फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुए। इसके साथ ही 26 आधार कार्ड बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि बिहार और झारखंड में कई लोगों के साथ संपर्क में हैं जो फर्जी वेबसाइट बनते हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!