उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए खेल विभाग ने मांगे आवेदन, जाने कब तक करें अप्लाई

खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए खेल विभाग ने मांगे आवेदन, जाने कब तक करें अप्लाई
देहरादून। खेल विभाग ने वर्ष 2022-23 के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक राज्य के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक इसके लिए 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। जो खिलाड़ी और प्रशिक्षक पुरस्कारों के लिए तय मानकों को पूरा करते हैं। वह समय से आवेदन करें। शासन ने हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए 2022 में शासनादेश जारी किया था। शासनादेश जारी होने के बाद पहली बार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिलेगा।



