समाज को शर्मसार करने वाली घटना : युवती से की घिनौनी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। कीर्तिनगर तहसील के राजस्व क्षेत्र में एक युवती को एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा गर्भवती कर दिया गया। मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। घटना स्थल पर पहुंचे राजस्व विभाग ने बीच बचाव करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। बाद में यह मामला रेगुलर पुलिस को सौप दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है महौल खराब न हो इसके लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर ब्लाक के दूरस्त क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करने वाले एक बिहारी मूल के युवक ने क्षेत्र कीे नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गर्भवती कर दिया। जब यह मामला सामने आया तो स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को बाजार में दबोच लिया व उसकी जमकर धुनाई कर दी. उसके सर के बाल मुंड डाले युवक के मुह में कालिफ़ पोत कर उसे बाजार भर में घुमाया गया।
मामले में राजस्व उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि युवती के चाचा की तहरीर के आधार पर बिहार मूल के युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। युवक की गिरफ्तारी की जा चुकी है युवती के मेडिकल की कार्यवाही गतिमान है।



