एसपी रुद्रप्रयाग ने किया पुलिस लाइन स्थित आवासीय भवनों का निरीक्षण, पुलिस परिवार की महिलाओं के किया संवाद

पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने किया पुलिस लाइन स्थित आवासीय भवनों के निरीक्षण के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ संवाद
रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा स्थित पुलिस परिवार के सरकारी आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी कुशलता एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस परिवारजनों द्वारा उनको आवंटित सरकारी आवासों की साफ-सफाई सही ढंग से की गयी है, जिस पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
उनके द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं से अपेक्षा रखी गयी कि उनको आवंटित सरकारी आवासों का ध्यान इसी प्रकार से रखें जैसे कि हम लोग अपने निजी घरों की रखते हैं। इस दौरान पेयजल की सुचारु आपूर्ति न होने सम्बन्धी समस्या प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा उपस्थित प्रतिसार निरीक्षक को पेयजल आपूर्ति सुचारु किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही पानी की टंकियों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये। बरसात के दिनों में नालियों को साफ रखने के निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन आवासीय भवनों के आस-पास के खाली स्थानों पर पुलिस परिजनों द्वारा की गयी बागवानी की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सराहना की गयी। फेमिली लाइन के आवासीय भवनों की रंगाई पुताई कराये जाने, क्षुद्रमूल मरम्मत कराये जाने के दृष्टिगत प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण फेमिली लाइन के निरीक्षण के दौरान हालांकि सभी के द्वारा साफ-सफाई रखी गयी थी, फिर भी इनमें से अपने आवास की साफ-सफाई व रख रखाव करने सम्बन्धी उत्साहवर्धन हेतु श्रीमती रंजना राणा पत्नी श्री मोहन सिंह राणा (मुख्य आरक्षी स0पु0) को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सम्मानित किया गया।
पुलिस आवासों का निरीक्षण करने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित बारबर शॉप का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बारबर शॉप हेतु बड़ा दर्पण (मिरर) लगवाये जाने के साथ ही इसे मॉडर्न तरीके से बनाये जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर श्री गणेश बण्डवाल प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रतूड़ा, श्रीमती दमयन्ती गरोड़िया, उपनिरीक्षक स0पु0 सहित पुलिस परिवार की महिलायें उपस्थित रहीं।



