उत्तराखंडखेलगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा ने रावत स्पोर्ट्स क्लब स्यासुगढ़ को हराकर जीता फाइनल

सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा ने रावत स्पोर्ट्स क्लब स्यासुगढ़ को हराकर जीता फाइनल

लक्की ड्रा में पहला ईनाम स्कूटी आस्था भट्ट ने जीती

गुप्तकाशी। केदारघाटी के ग्राम सांकरी में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जय मां सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा ने रावत स्पोर्ट्स क्लब स्यासुगढ़ को फाइनल मुकाबले में 26 रन से पराजित कर ट्रॉफी हासिल की।

ग्राम सभा सांकरी में ग्रामीण युवाओं द्वारा स्व दिवंगत नव युवकों की पुण्य स्मृति में 2 जनवरी से ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र की 64 क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया। करीब एक माह तक चले इस टूर्नामेंट में रविवार 26 जनवरी के दिन फाइनल मुकाबला जय मां सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा व रावत स्पोर्ट्स क्लब स्यासुगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर ख़ुमेरा ने स्यासुगढ़ को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

सोमवार को ग्राम सभा सांकरी के तत्वाधान में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जय मां सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा व रावत स्पोर्ट्स क्लब स्यासुगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर खुमेरा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में 5 विकेट खोकर 128 रन बनाए जिसमें अशोक ने 42 रन की पारी खेली। वहीं गेन्दबाजी में विपिन ने दो और मुकेश ने एक विकेट हासिल किए। मुकाबले में 128 रनों का पीछा करने उत्तरी स्यासुगढ़ की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई। स्यासुगढ़बकी ओर से मुकेश ने 20 रन व विपिन ने 17 रनों की परी खेली, गेन्दबाजी में जयदीप 3 ओर राकेश ने 2 विकेट हासिल किए। फाइनल मुकाबले में खुमेरा की टीम ने 26 रनों से जीत हासिल की। फाइनल मैच में बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर अशोक को मैंन ऑफ़ द मैच दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर वीर सिंह को मैंन ऑफ़ द सीरीज दी गई। समापन अवसर पर विजेता टीम सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा को एक लाख रुपये इनामी राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को इक्यावन हज़ार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई।
फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता व दीक्षा प्रापर्टी के एमडी कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण युवाओं को मंच प्रदान होता है, जिस से युवा भविष्य में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी जीवन में खेल आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट मैदान तैयार करने की पहल की जाएगी। उन्होंने विजेता ओर उपविजेता दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी।
फ़ाइनल मुकाबले के समापन पर टूर्नामेंट में आयोजित लक्की ड्रा की पर्ची निकाली गई जिसमें पहला ईनाम स्कूटी आस्था भट्ट ने जीती आयोजकों ने बताया लक्की ड्रा की आठ सौ पर्चियां काटी गई थी , जिसमें स्कूटी पहला ईनाम था इसके साथ ही पहली चार पर्चियों को भी इनाम दिए गए। समापन अवसर पर क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष विपिन लाल मोरिया व उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा ने सभी खेल प्रेमियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, ग्राम प्रधान वंदना नेगी पर महिला मंगल दल अध्यक्ष सुमन देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा नौटियाल, पूर्व कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, मनीष राणा, जगदीश पुजारी, अंकित राणा, गणेश नौटियाल, विवेक, विमल नेगी सहित क्लब के पदाधिकारी, अतिथि, ग्रामीण एवं दर्शक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!