उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

श्री केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति ने जिलाधिकारी को दिया 10 सूत्रीय ज्ञापन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। श्री केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति ने जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर आगामी यात्रा सीजन मे गौरीकुंड- केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित दुकानो को पूर्व की भांति संचालित करने तथा आगामी यात्राकाल के लिए दुकानो का आवंटन पूर्व की भांति तहसील ऊखीमठ से किये जाने की मांग की है । जिलाकारी को सौंपे ज्ञापन का हवाला देते हुए केदारघाटी श्रद्धांलु सेवा समिति के अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि विगत वर्ष आप्रेशन सिन्दर के कारण केदार धाम की यात्रा काफी प्रभावित हुई थी तथा यात्रा शुरू होते ही सोनप्रयाग , गौरीकुंड मे दर्जनो घोड़े – खच्चर अज्ञात बीमारी की चपेट मे आने के कारण पैदल मार्ग पर व्यवसाय कर रहे व्यापारियो का व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया था । उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यात्राकाल के दौरान गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित दुकानदारो को विधुत विभाग द्वारा आवंटित विधुत कनेक्शनो की रसीद दी जाय जिससे ऊर्जा निगम को यात्राकाल के दौरान राजस्व प्राप्त हो सके तथा उपभोक्ताओ को जमा राशि वापस लेने मे सुविधा मिल सके। गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्राकाल के दौरान माल ढुलाई के लिए न्यूनतम दर पर खच्चरो की सुविधा उपलब्ध कराई जाय । गौरीकुंड- केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्राकाल के दौरान नेपाली व जनपद के बाहरी व्यक्तियो को दुकाने व होटल व्यवसाय संचालित करने की अनुमति न दी जाय। भीमबली – गरूण चट्टी – केदारनाथ नव निर्मित पैदल मार्ग पर विधुत ,शौचालय, पेयजल व प्रतिक्षा लयो की सुविधा न होने के कारण आगामी यात्रा को गौरीकुंड – रामबाडा – लिनचोली – छानी कैम्प- केदारनाथ पैदल मार्ग से संचालित की जाय , 31 जुलाई 2024 को पैदल मार्ग पर 120 छूटे आपदा प्रभावित दुकानदारो को मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर रौथाण, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद राणा , सचिव सुषमा , मीडिया प्रभारी प्रह्लाद कोटवाल, संरक्षक यशपाल पंवार, गोपाल बर्त्वाल, सुशील पुष्वाण, चन्द्र सिह नेगी , सुरेश तगवाण, चन्द्र मोहन चौहान, अनूप राणा सहित तीन दर्जन से अधिक व्यापारियो के हस्ताक्षर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!