उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगारव्यापार

गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानो का संचालन कर चुके दुकान स्वामियो की रविवार को ऊखीमठ में बैठक

लक्ष्मण सिंह नेगी।

गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानो का संचालन कर चुके दुकान स्वामियो की रविवार को ऊखीमठ में बैठक

यात्रा व्यवस्थाओ व कच्ची दुकानो के संचालन पर विस्तृत चर्चा

ऊखीमठ। विगत वर्ष तहसील प्रशासन की अनुमति पर गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानो का संचालन कर चुके 670 दुकान स्वामियो की बैठक कल रविवार को ब्लॉक सभागार ऊखीमठ मे प्रातः 10 बजे आहूत की गयी है जिसमे आगामी दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओ व कच्ची दुकानो के संचालन पर विस्तृत चर्चा की जायेगी ।

जानकारी देते हुए रामबाडा,घिनुरपाणी,गरूणचट्टी पुर्नवास संघर्ष समिति अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि विगत वर्ष तहसील प्रशासन की अनुमति पर गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर 670 कच्ची दुकानो का संचालन किया गया था तथा कच्ची दुकानो के संचालन से केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियो को बेहतर सुविधा मुहैया कराने मे कच्ची दुकान स्वामियो का अहम योगदान रहा था । उन्होने बताया कि आगामी दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने तथा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर तहसील प्रशासन की अनुमति पर कच्ची दुकानो के संचालन हेतु आवश्यक बैठक रखी गयी है जिसमे सभी कच्ची दुकान स्वामियो की मौजूदगी आगामी यात्रा व दुकानो के संचालन पर विस्तृत चर्चा की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!