राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी (विद्यापीठ) में राहुल अध्यक्ष, महासचिव बने शैलेंद्र
सभी प्रत्याशी निर्विरोध हुए नामित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी (विद्यापीठ) रुद्रप्रयाग में छात्र संघ चुनाव उत्तराखंड उच्च शिक्षा तथा विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए निर्देशन के अनुरूप चुनाव अधिसूचना जारी की थी। दिनांक 3 नवम्बर को चुनाव नामांकन प्रारंभ किया गया, जिसमें कुल 9 प्रत्याशियों के आवेदन प्राप्त हुए । अध्यक्ष पद पर दो उपाध्यक्ष पद पर दो, महासचिव पद पर दो, सह सचिव पद पर एक, कोषाध्यक्ष पद पर एक तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एक आवेदन प्राप्त हुए। नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद तीन आवेदन प्रपत्र अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर एक, उपाध्यक्ष पद पर एक तथा महासचिव पद पर एक छात्र संघ चुनाव हेतु योग्यता पूर्ण न कर पाने के कारण अवैध घोषित किए गए। वैध सूची जारी करने के उपरांत महाविद्यालय को अध्यक्ष पद पर राहुल, उपाध्यक्ष पद कुमारी राखी, महासचिव पद शैलेन्द्र सिंह, सहसचिव पद पर अभिषेक राणा , कोषाध्यक्ष पद पर प्रियांशु , विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुमारी रश्मि प्रत्याशी प्राप्त हुए। सभी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह नवंबर आयोजित किया गया जिसमें सभी पदाधिकारीयो ने अपने पदों का निर्वहन सत्य निष्ठा पूर्ण तरीके से करने की शपथ ली। प्राचार्य पी एस जगवाण द्वारा सभी पदाधिकारीयो से भविष्य में महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निवारण में सहयोग की अपेक्षा की गई अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को प्राचार्य द्वारा निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। छात्र-छात्राओं ने गुप्तकाशी एवं उखीमठ में उप जिलाधिकारी से अनुमति लेकर रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज गैरी डॉ. योगिशा डॉ. अनुराग डॉक्टर चिंतामणि बडोनी डॉक्टर गणेश भागवत डॉक्टर आजाद सिंह डॉक्टर अंजना उपस्थिति रहे।



