उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

केदारनाथ यात्रा को भव्य और दिव्य बनाना हमारा लक्ष्य : सौरभ बहुगुणा, केदार यात्रा उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों की धुनों पर थिरके दर्शक

केदारनाथ यात्रा को भव्य और दिव्य बनाना हमारा लक्ष्य : सौरभ बहुगुणा, केदार यात्रा उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों की धुनों पर थिरके दर्शक

रूद्रप्रयाग/फाटा। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित केदार यात्रा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरूस्कार वितरण के साथ समपन्न हुआ।
सोनप्रयाग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित केदार यात्रा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह एवं केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत पहुंचे। मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ यात्रा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में पक्ष एवं विपक्ष दोनों को साथ मिलकर यात्रा को और अधिक उन्नति की ओर ले जाने में सहयोग करना चाहिए, केदारनाथ यात्रा हम सब का अभिमान है,यात्रा को भव्य और दिव्य बनाना हमारा लक्ष्य। वही व्यापार मंडल सोनप्रयाग की मांग को सुनते हुए उन्होंने सोनप्रयाग स्थित पार्किंग में अधूरे कार्य को पूर्ण करने व सीतापुर पार्किंग के साथ कनेक्ट करने का आश्वासन दिया। जिस से सोनप्रयाग में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में पहुंची केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने जनपद प्रभारी मंत्री के सम्मुख त्रियुगीनारायण में स्वास्थ्य केंद्र की मांग को पूर्ण करवाने में सहयोग एवं उसमें आ रही अनियमिताओं को जल्द पूर्ण करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र गौरीकुंड में व्याप्त समस्याओं एवं घोड़ा पड़ाव का निर्माण कार्य प्रारंभ करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि केदारघाटी क्षेत्र में पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन युगों से होता रहा है तभी से इस क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला ने बताया कि केदार यात्रा उत्सव में व्यापार मंडल सोनप्रयाग द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में केदारनाथ यात्रा में बेहतर कार्य करने हेतु सीएमओ रुद्रप्रयाग डा. एचसीएच मार्तोलिया, श्रीमती दर्शनी देवी एवं धर्मानंद भट्ट तथा यात्रा में एसडीआरफ की मुस्तैदी से कार्य हेतु प्रभारी अनिरुद्ध भंडारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, यात्रा के दौरान जिला पंचायत सफाई कर्मी विजय कुमार सुलभ इंटरनेशनल, पीआरडी जवान उत्कृष्ट कर्मी सुनील कुमार सहित समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक दर्जन के करीब विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। केदार यात्रा उत्सव में क्षेत्र के अराध्य देव भगवान केदारनाथ की स्तुति से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया तथा जी आई सी रामपुर की छात्राओं, स्थानीय लोक कलाकार अनूप सेमवाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से शुभारंभ हुआ। वहीं सांस्कृतिक संध्या में माया उपाध्याय क्रीम पाउडर एवं सौरभ मैठाणी जै जै भोला गीतों की धूम रही जिनका दर्शकों ने देर रात्रि तक भरपूर आनन्द उठाया। वहीं कार्यक्रम में मोहित आर्ट्स द्वारा केदार यात्रा झांकी निकाली गई, उनके द्वारा कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति भी दी गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिप सदस्य त्रियुगीनारायण श्रीमती बबिता सजवान, जिप सदस्य गणेश तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, प्रदेश मंत्री दिगपाल सिंह, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अंकुर खन्ना, कोषाध्यक्ष राजेश नेगी पूर्व जिला महामंत्री मोहन रौतेला, श्रीकेदारधाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, व्यापार मंडल गुप्तकाशी अध्यक्ष मदन रावत, भाजपा पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्थवाल ,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, मंडल अध्यक्ष रीना अग्रवाल, अंजना रावत ,युवा मोर्चा गढ़वाल सह संयोजक विकास डिमरी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष प्रदीप राणा, आशीष नौटियाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र सेमवाल, दिवाकर गैरोला, महेंद्र सेमवाल, रजनीश गैरोला, रमेश भट्ट, हरी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!