उत्तराखंड

सीतापुर के पास मंदाकिनी नदी में बहा श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू,

केदारनाथ यात्रा मार्ग के सीतापुर के पास मंदाकिनी नदी में बहा श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू,

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आया एक श्रद्धालु यात्रा मार्ग के सीतापुर के पास मन्दाकिनी नदी में नहाते समय नदी के दूसरे छोर पर फंस गया। इसके बाद तत्काल सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की मौके पर पहुंची और यात्री का सकुशल रेस्क्यू किया, जान बचने के बाद यात्री की ओर से एसडीआरएफ टीम का आभार जताया गया।
शनिवार को कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि सीतापुर पार्किंग के पास एक युवक नदी के किनारे दूसरे छोर पर फंसा हुआ है, जिसके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर एसआई आशीष डिमरी के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
केदारनाथ यात्रा के लिए आया एक श्रद्धालु संजय निवासी महाराष्ट्र नदी में स्नान करते समय अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया था व बहते हुए नदी के दूसरे छोर पर पहुँच गया था तथा वहां से निकलने में असमर्थ था।
एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से युवक के पास लाइफ जैकेट व लाइफ बोया पहुँचाया गया, जिसके बाद पूर्ण सावधानी से युवक को रोप की सहायता से किनारे खींचकर सुरक्षित निकाला गया। युवक द्वारा उसे सकुशल निकालने के लिए SDRF रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!