उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

केदारघाटी में गूंजा सनातन का उद्घोष, कलश यात्रा के साथ हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ

फाटा। केदारघाटी के फाटा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में सर्वप्रथम क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा प्राकृतिक जलस्रोत जालंदो धारे से पानी लेकर कार्यक्रम स्थल तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। जिसके बाद गौ माता पूजन कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता तथा सनातन के संरक्षण का संदेश दिया गया।

सनातन मंच फाटा द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु, धर्माचार्य, वेदाचार्य, युवा, महिलाएं एवं नौनिहाल उपस्थित रहे।सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन तथा विद्यालयी छात्राओं द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक चंद्र शेखर ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है। धर्म संस्कृति और परम्पराओं को सहेजना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति , सामाजिक सरसता एवं राष्ट्र हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वाहन किया है। उन्होंने हिंदुओं से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने का भी आह्वाहन किया। महंत शिवानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं जीवन जीने की पद्धति है। हमें अपनी परम्पराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने का जब हिंदू समाज संगठित रहेगा तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। कार्यक्रम अतिथि के तौर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी पहुंची। कार्यक्रम में देवगिरि जी महाराज ने कहा कि धर्म हमें जोड़ने का कार्य करता है। हमें समाज में भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में प्रेम सेवा और संस्कारों का विस्तार करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में समाज में एकता, धार्मिक जागरूकता ओर सांस्कृतिक संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का प्रण लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी, ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर जमलोकी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जामू आरती देवी, खड़िया योगिता देवी, प्रधान शेरसी वीरेंद्र नौटियाल, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जमलोकी, रीना अग्रवाल,  लक्ष्मण बिष्ट, सुभाष रावत, जितेंद्र सेमवाल, नंद लाल, कमलेश भट्ट, अतुल जमलोकी, प्रमोद नौटियाल, सतीश भट्ट, भुवनेश नौटियाल, संदीप सहित महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!