सक्षम तिवारी ने बनाई बंदर और लंगूरों को भगाने के लिए गन

सक्षम तिवारी ने बनाई बंदर और लंगूरों को भगाने के लिए गन
रुद्रप्रयाग। ब्लॉक स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के छात्र सक्षम तिवारी ने बंदर भगाने वाली गन बनाई है। इस गन के जरिए बंदर और लंगूर आसानी से भाग रहे हैं। गन के अंदर से कागज से बनी गोलियां निकल रही है। जिस से बंदर डर रहे हैं।
ब्लॉक स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सक्षम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। सक्षम अभी कक्षा नौवीं के छात्र हैं, सक्षम का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। सक्षम तिवारी ने बताया कि यह गन उन्होंने कम खर्च में बनाई है। इस गन के करीब बंदर और लंगूरों पर निशाना साधा जाता है, और गन के अंदर से कागज की गोलियां निकलती हैं, जिसके बाद बंदर आदि जानवर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग उन्होंने बंदर और लंगूरों पर किया है और यह लाभदायक साबित हुआ है।



