उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर भटके युवक का किया सकुशल रेस्क्यू ​

तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर भटके युवक का किया सकुशल रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग।  तृतीय केदार तुंगनाथ एवं चंद्रशिला ट्रैक पर रास्ता भटककर लापता हुए एक पर्यटक को पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर सकुशल बरामद कर लिया है।
10 मई को पुलिस कंट्रोल रुम रुद्रप्रयाग को सूचना प्राप्त हुयी कि आकाश सिसोदिया नामक युवक तुंगनाथ एवं चंद्रशिला ट्रैक पर कहीं गुम हो गया हैं। सूचना प्राप्त होते ही चौकी चोपता पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुयी। टीम द्वारा दुर्गम पहाड़ियों और कठिन रास्तों पर गहन खोजबीन अभियान चलाया गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम की कड़ी मेहनत के बाद गुमशुदा आकाश सिसोदिया को सकुशल ढूंढ निकाला गया। सकुशल बरामदगी के पश्चात युवक को सुरक्षित स्थान पर लाया गया और उनके परिजनों को तत्काल सूचना दी गयी, तत्पश्चात उन्हें उनके मूल पते के लिये रवाना कर दिया गया है। अपने प्रियजन की सकुशल वापसी पर परिजनों ने फोन के माध्यम से रुद्रप्रयाग पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!