दुख:द खबर : पौड़ी खिर्सू – कठूली मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से चार लोगो की मौत, तीन घायल

दुर्घटना : पौड़ी खिर्सू – कठूली मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से चार लोगो की मौत,तीन घायल
पौड़ी। खिर्सू क्षेत्र में आज दर्दनाक सडक हादसा हो गया। खिर्सू कठूली मोटर मार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतको में वाहन चालक और 3 बालिकाएं शामिल हैें, जबकि इस हादसे में 3 लोग घायल हो गये जिसमें दो बालिका और एक बालक शामिल हैं, वाहन में कुल 7 लोगों सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खिर्सू पहुंचाया जहां घायल को उपचार किया गया वहीं दो घायलो की हालत बिगडने पर उन्हे हैलीकाप्टर की मदद से एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किया गया।
बता दें, कठुली गांव से कार बारातियों को लेकर परसुंडाखाल जा रही थी तभी 2 किलोमीटर चलने के बाद ही कार खाई में जा गिरी इस हादसे में 2 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हे हेली से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में मृतको में 18 वर्षीय सृष्टि, 13 वर्षीय आरूषी, 9 वर्षीय सौम्य समेत वाहन चालक मनवर शामिल है। जबकि घायलो में 14 वर्षीय साक्षी, 15 वर्षीय समीक्षा, 11 वर्षीय सागर शामिल हैं।एसडीएम श्रीनगर ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



