उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी रैली आयोजित

राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ेगा रुद्रप्रयाग

राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली का शुभारंभ प्रातः 08:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से किया जाएगा। रैली मुख्य बाजार होते हुए विजय नगर तक पहुंचेगी तथा वहीं से वापस होकर स्टेडियम परिसर में समापन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, युवा, खिलाड़ी, शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!