उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

रूद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

रूद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

रूद्रप्रयाग। जनपद पुलिस के स्तर से सभी थाना चौकी क्षेत्रों  में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में जनपद में कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों का पुलिस के स्तर से निरन्तर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी द्वारा चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत सड़क सुधारीकरण सहित अन्य कार्यों मे लगे बाहरी व्यक्तियों व मजदूरों का सत्यापन किया गया। सम्बन्धित कार्य कराने वालों व ठेकेदारों को अवगत किया गया कि वे बाहर से आकर काम कर रहे नये मजदूरों की सूचना सम्बन्धित नजदीकी पुलिस स्टेशन पर अवश्य दें। वहीं ग्रामीणों को सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!