उत्तराखंडक्राइमखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

धोखाधड़ी के अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने झारखण्ड से धर दबोचा

धोखाधड़ी के अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने झारखण्ड से धर दबोचा

रूद्रप्रयाग। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विभागीय खाते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वार मोबाइल नम्बर बदले जाने का बैंक ऑफ इण्डिया में प्रार्थना पत्र दिया गया था। ताकि खनन विभाग के इस खाते से धोखाधड़ी कर अभियुक्त द्वारा पैसे निकाले जा सकें।

कोतवाली रुद्रप्रयाग में वीरेंद्र कुमार सिंह, उपनिदेशक ज्येष्ठ खनन अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग रुद्रप्रयाग ने कोतवाली पर तहरीर दी कि उनके विभागीय खाते में मोबाइल नम्बर बदले जाने हेतु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक ऑफ इण्डिया में प्रार्थना पत्र दिया गया था। ताकि खनन विभाग के इस खाते से धोखाधड़ी से अभियुक्त द्वारा पैसे निकाले जा सकें। शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोतवाली रूद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 61/2024 धारा 318 (4) 336, 338, 340 बी.एन.एस. (कूटकरण कर धोखाधड़ी करने विषयक) का अभियोग पंजीकृत किया गया।

सरकारी विभाग के खाते में सेंधमारी करने के प्रयास करने विषयक गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने इस अभियोग के अनावरण हेतु सम्बन्धित विवेचक एवं एस.ओ.जी.को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा स्वयं उनके द्वारा सम्बन्धित विवेचक के स्तर से की जा रही कार्यवाही का पर्यवेक्षण किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी। परिणाम स्वरूप जनपद पुलिस के स्तर से कई सी.सी.टी.वी. फुटेज, एटीएम, होटल धर्मशाला एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से इस अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त उसके वर्तमान निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 01 रेडमी, 01 आईफोन तथा 03 सिम कार्ड, एच.डी.एफ.सी. का 01 ए.टी.एम. कार्ड बरामद किये गये हैं। उक्त अभियुक्त को सबडिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चांडिल, जिला सराईकेला खरसावां के मा0 न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड पर जनपद रुद्रप्रयाग लाया गया है, अभियुक्त को जनपद में मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार पुत्र स्व0 श्री राम सिंह उपाध्याय, निवासी सरैया, थाना गोविन्दगंज, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार हाल पता ई.एफ.-16, इवोनी स्ट्रीट, आशियाना वुडलैंड, थाना चांडिल, जिला सराईकेला खरसावां राज्य झारखण्ड।

पुलिस टीम में
1. उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा कोतवाली रुद्रप्रयाग (विवेचक)
2. उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी, प्रभारी एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
3. आरक्षी विनय एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
4. आरक्षी रविन्द्र एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!