गौरीकुंड हादसे में रेस्क्यू टीम को 12वें दिन मिला एक लड़की का शव , अभी भी 15 लापता लोगों की तलाश जारी

गौरीकुंड हादसे में रेस्क्यू टीम को 12वें दिन मिला एक लड़की का शव , अभी भी 15 लापता लोगों की तलाश जारी
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता 16लोगों का रेस्क्यू सर्च अभियान आज 12वें दिन भी जारी है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 16 लोगों का आज 12वें दिन भी लगातार घटना स्थल व अन्य स्थानों पर सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 16 लोगों में से लापता चल रहे लोगों में से एक लड़की का शव मुनकटिया के पास नदी के किनारे बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।
उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 08 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 15 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। आज रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें शामिल रही।



