उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंमनोरंजनराजनीतिरुद्रप्रयाग

तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेले की  तैयारियां शुरू, 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक होगा महोत्सव 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। दशज्यूला पट्टी के जागतोली खेल मैदान मे आगामी 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेले की सभी तैयारियां जोरो पर हैं। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन से क्षेत्रवासियों, प्रवासियो एवं धियाणियां में खास उत्साह बना हुआ हैं।
जानकारी देते हुये मेला समिति के अध्यक्ष / जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन काण्डपाल ने बताया कि 1958 से जागतोली मेले का शुभारंभ हुआ था, इस मेले को 2019 में क्षेत्र के युवाओं ने वृहद रूप में आयोजित करते हुये इसे तीन दिवसीय बनाया। यह मेला प्रतिवर्ष नन्दाष्टमी से शुरू होता है। जिसमें स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता, महिला मंगल दलों के कार्यक्रमों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाता है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन दशज्यूला क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिल रही है तथा उभरते हुए कलाकारो को उचित मंच मिलने के अलावा स्थानीय उत्पादो को भी बढ़ावा मिल रहा है।
महोत्सव सचिव कालिका प्रसाद काण्डपाल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की विक्री, विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के स्टालों, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक रोहित चौहान, शिवानी नेगी, जय केदारकला मंच सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति इस वर्ष मेले के आकर्षण का केन्द्र होंगे। मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, केदारनाथ विधायक नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, ब्लाक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय कलाकारों, संस्कृति प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है।
मेला संयोजक निधे किशोर ने बताया कि मेले के पहले दिन स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व जय केदार कला मंच के कलाकारों द्वारा द्रौपदा चिरहरण की प्रस्तुति दी जायेगी। दूसरे दिन दशज्यूला क्षेत्र के सभी गावों के महिला मंगल दलों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। जबकि तीसरे दिन सुप्रसिद्ध लोकगायक रोहित चौहान की टीम व संस्कृति विभाग के कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो प्रस्तुतियों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ मेले का समापन किया जायेगा। दशज्यूला क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो , महोत्सव समिति के विभिन्न समितियो के पदाधिकारियो व सदस्यो ने आमजनमानस से तीन दिवसीय जागतोली दश्ज्यूला महोत्सव मे सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!