मद्महेश्वर घाटी के मनसूना में पुलिस ने चलाया जन-जागरुकता कार्यक्रम

ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत स्थित दूरस्थ ग्राम मनसूना में पुलिस द्वारा आयोजित की गयी गोष्ठी, साथ ही चलाया गया जन-जागरुकता कार्यक्रम
ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के मनसूना क्षेत्र में पुलिस द्वारा आम जनमानस के साथ व्यापक जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशानुसार थाना प्रभारी ऊखीमठ सुरेश चन्द्र बलूनी द्वारा ग्राम मनसूना में स्थानीय व्यापार मण्डल, ग्रामीणों के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान बाहरी बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों इत्यादि का सत्यापन किये जाने, होटलों व होम स्टे में रूकने वाले यात्रियों का विवरण सही से इन्द्राज करने के बारे में बताया गया।
साथ ही उपस्थित लोगों को उत्तराखण्ड पुलिस के अन्तर्गत गौरा शक्ति मॉड्यूल में पंजीकरण करने, उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर्स का उपयोग करने, नशा मुक्ति अभियान में योगदान देने, नशा तस्करों की सूचना देने, साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों को अपनाने, साइबर अपराधों में आंगनबाड़ी केन्द्रों के नाम से हो रहे साइबर फ्रॉड से बचने, अन्जान लोगों से अनावश्यक वार्तालाप न करने व अपनी किसी भी प्रकार की जानकारी न देने तथा तथा यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देखकर जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र में इसी प्रकार से जागरुकता अभियान चलाने का अनुरोध किया गया।



