उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

मैखण्डा में पुलिस ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान, ग्रामीणों के साथ की गोष्ठी

रिपोर्ट/ केदारघाटी
गुप्तकाशी। जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा न्याय पंचायत फाटा के ग्राम मैखण्डा में ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने हेतु बताया गया।
बता दें कि, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान में आज मंगलवार को थाना गुप्तकाशी थानाध्यक्ष अजय जाटव के नेतृत्व में ग्राम मैखण्डा में ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने हेतु बताया गया, साथ ही नशे का अवैध व्यपार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि, गांव में किसी के द्वारा शराब, चरस एवं अफीम किसी भी प्रकार के नशे का खरीद फरोख्त किया जाता हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, इनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को उत्तराखंड पुलिस की किसी भी जानकारी लेने हेतु उत्तराखंड पुलिस एप डाऊनलोड करें, साथ महिलाओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मैखण्डा चांदनी देवी, उप प्रधान अनुराधा देवी, पूर्व प्रधान राम प्रकाश, महिला मंगलदल अध्यक्ष भागीरथी देवी , अमित मैखण्डी, विक्रम लाल, प्रवीण मैखण्डी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!