रिपोर्ट/ केदारघाटी
गुप्तकाशी। शहीद गोविन्द सिह राणा जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी में आज मंगलवार को जीप टैक्सी यूनियन की आम बैठक आहूत की गई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सभी वाहन स्वामियों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर देवेंद्र निर्विरोध चुने गए,
वहीं वाहन स्वामियों की आपसी सहमति से प्रदीप भट्ट को उपाध्यक्ष व सचिव पद पर रजनीश गैरोला एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र रावत को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। निर्विरोध बनाये गए सभी पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष रायसिह राणा सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे यूनियन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर जीप टैक्सी यूनियन के सभी वाहन स्वामी व वाहन चालक मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!