चरस के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चरस के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। जनपद में पुलिस विभाग द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 मिशन को पूरा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस नशा तस्करों की धर पकड़ में लगी हुई है। नशे का काला कारोबार कर युवा पीढी को नशे की चुंगल में धकेलने वालों के मंसूबों विफल करने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद की एसओजी को टास्क दिया गया है।
नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुये पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स जनपद रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण व एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत 169 ग्राम चरस के साथ जीतपाल सिंह राणा पुत्र जयवीर सिंह राणा निवासी ग्राम कांदी पोस्ट बाड़व, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



