उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरें

तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गर्भगृह के दर्शन बंद, तीर्थपुरोहितों ने जताई आपत्ति

तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गर्भगृह के दर्शन हुए बंद, तीर्थपुरोहितों ने जताई आपत्ति

केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखकर केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह के दर्शन बंद हो गये हैं। अब सभा मंडप से ही दर्शन कराये जा रहे हैं। गर्भ गृह के दर्शन बंद होने पर तीर्थ पुरोहित समाज ने आपत्ति जताई है। तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों का कहना है कि भक्त यहां भगवान के दर्शन के लिये आते हैं। वीआईपी को तो अंदर भेजा जाता है, लेकिन आम भक्तों को दूर से ही दर्शन कराये जा रहे हैं।
श्राद्ध पक्ष में केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की भीड़ अधिक हो गई है। प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए 18 से 20 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के धाम पहुंच रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण तीर्थ यात्रियों को गर्भ गृह में प्रवेश करने से मना कर दिया गया है। तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर समिति के इस फैसले को नियम विरुद्ध बताया जा रहा है। चार धाम महा पंचायत के उपाध्यक्ष और केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में केदारनाथ धाम की पूजा का विशेष महत्व है। भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में न जाने देना यहां की परंपरा के खिलाफ है। भीड़ अधिक होने का असर आस्था पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीआईपी लोगों को मंदिर के गर्भ गृह में भेजा जा रहा है, बल्कि आम श्रद्धालुओं को गर्भ ग्रह के दर्शन करने से रोका जा रहा है। पुरोहित समाज का यह भी कहना है कि भगवान के मंदिर में पहुंचने वाला हर श्रद्धालु भगवान का भक्त है, उसके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। लोग देश-विदेश से भगवान के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचते हैं और तीर्थ यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव करना सही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!