
अवैध शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ को लेकर जनपद पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए जा रहे चैकिंग के दौरान शिशुपाल पुत्र स्व0 बैशाखु लाल, निवासी ग्राम नाला, थाना गुप्तकाशी जनपद रुद्रप्रयाग को 28 हाफ मैकडोवल न0 व 1 व्हिस्की अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध निरन्तर अभियान जारी है।



