उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने इस सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की और बीकेटीसी अध्यक्ष को निशाने पर लिया।

धाम मे तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा फूट पड़ा। वीआईपी दर्शन व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर पुरोहितों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और व्यवस्था को पक्षपातपूर्ण बताया गया।

प्रदर्शन कर रहे तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि वीआईपी सिस्टम के चलते आम श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगना पड़ता है, जबकि विशेष लोगों को सीधे दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था न केवल असमानता को बढ़ावा देती है, बल्कि स्थानीय पुरोहितों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाती है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और पुरोहितों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!