उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

शहीद को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग, शहीद का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे स्थानीय जनता, पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के गंधारी गांव निवासी सैनिक राकेश आर्य जम्मू के लेह में शहीद हो गया। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को मुख्यालय स्थित अलकनंदा मंदाकिनी संगम पर लाया गया, जहां नम आंखों से शहीद को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय राकेश आर्य को 31 दिसंबर को अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ समय बाद उन्होने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हार्टअटैक से उनका निधन हुआ है। शहीद राकेश 6 गढ़वाल रेजीमेंट में तैनात था। जबकि इससे पहले वह पैरा कमांडो में थे। मंगलवार को सेना के जवानों द्वारा सेना के वाहन से शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गंधारी लाया गया। जहां बुधवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को गांव से फिर रूद्रप्रयाग अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर लाया गया। यहां 6 ग्रिनेडियर रेजिमेंट के जवानों द्वारा संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके दोनों भाइयों ने उन्हें मुखाग्नि दी।
शहीद अपने पीछे पत्नी, दिव्यांग मां , दो बेटी एवं दो भाइयों को छोड़ गए। बताया जा रहा है कि हाल में राकेश अक्टूबर माह में छुट्टी पर गांव आए थे। 25 दिसंबर को दोबारा ड्यूटी पर चले गए ।
इससे पहले प्रशासन की ओर से तहसीलदार मंजू राजपूत उनके पैतृक गांव गंधारी गई । इसके बाद अंतिम संस्कार में भी शामिल रही। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, महामंत्री भारत भूषण तथा पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!