उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

तुंगनाथ घाटी के उषाडा में 32 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत उषाडा में 32 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन हो रहा है। तुंगनाथ घाटी में आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। धियाणियो व प्रवासियों के उषाडा गाँव रूख करने से गांव की चौपालो में धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है। पाण्डव नृत्य में प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। रविवार को विधि – विधान के साथ पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाये गये तथा अस्त्र – शस्त्र के साथ पाण्डव नृत्य बहुत ही मार्मिक लग रहा है। पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाने के बाद पण्डित चन्द्र बल्लभ मैठाणी द्वारा विशेष पूजा – अर्चना की गयी तथा ग्रामीणों द्वारा पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र को सामूहिक अर्घ्य लगाकर विश्व समृद्धि की कामना की गयी। प्रधान कुवर सिंह बजवाल ने बताया कि 14 नवम्बर से पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया गया था तथा रविवार को पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक विधि – विधान से लाये गये। पाण्डव नृत्य समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह बजवाल ने बताया कि 32 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। देखरेख समिति सरपंच राजेन्द्र सिंह बजवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में पैय्या डाली कौथिग, पाण्डवों का गंगा स्नान, तीर्थ भ्रमण सहित अनेक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा। वन पंचायत सरपंच देवेन्द्र बजवाल ने बताया कि पाण्डव नृत्य में भगवान श्रीकृष्ण, पांच पाण्डव, द्रोपती, कुन्ती , हनुमान सहित अनेक पश्वा पाण्डव नृत्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पाण्डव लीला कमेटी अध्यक्ष प्रदीप बजवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में पाण्डव लीला का भी मंचन किया जायेगा तथा यशपाल नेगी द्वारा पाण्डव लीला के सभी पात्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोषाध्यक्ष भरत सिंह बजवाल ने बताया कि पाण्डव नृत्य में ढोल वादक बचन लाल, पारस लाल व प्रेम लाल द्वारा संगीत व गीतों के माध्यम से अहम योगदान दे रहे हैं। महिला मंगल दल अध्यक्ष सुलोचना देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष बृज मोहन बजवाल, दिनेश बजवाल, शिक्षाविद देवेन्द्र बजवाल, अधिवक्ता आनन्द बजवाल, जसवीर बजवाल, महिपाल बजवाल ने पाण्डव नृत्य के सफल आयोजन में आम जनमानस से सहभागिता का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!