उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

क्षेत्र पंचायत उखीमठ की बैठक हुई आयोजित, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व विद्युत के मुद्दे रहे प्रमुख

क्षेत्र पंचायत उखीमठ की बैठक हुई आयोजित, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व विद्युत के मुद्दे रहे प्रमुख
लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। क्षेत्र पंचायत की बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात, शिक्षा, विद्युत के मुद्दे प्रमुखता से छाये रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र एवं जनता से जुड़ी हुई समस्याओं को प्रमुखता से संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा।
विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह ने पिछली बैठक की कार्यवाही सदन के पटल पर रखी। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय ने कहा कि सदन की गरिमा बनाये रखना हर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का दायित्व है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के मध्य आपसी सामंजस्य से विकास कार्यों को गति मिलती है। ज्येष्ठ प्रमुख कविता नौटियाल , कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने भी अनेक सुझाव रखे। बैठक में ग्राम प्रधान तुलंगा नवीन सिंह ने गांव में 63 केवी मशीन लगाने सहित पुराने विद्युत पोलों को हटाने जबकि प्रधान ग्राम सांकरी कविता रावत ने सांकरी गांव में विद्युत लाइन ठीक करवाने की मांग की। प्रधान मक्कू विजयपाल सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल टाइप ए अस्पताल खुलवाने, जी आई सी मक्कू में महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने तथा मक्कू गांव को दुर्गाधार हाईटेंशन से जोड़ने, सदस्य क्षेत्र पंचायत लमगौंडी दुर्गेश बाजपेयी ने राजकीय इंटर काॅलेज लमगौंडी में प्रधानाचार्य व अंग्रेजी प्रवक्ता पर तैनाती न होने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। उथिंड के प्रधान हर्षवर्द्धन सेमवाल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय उथिंड में शौचालय निर्माण करवाने, कालीमठ प्रधान गजपाल सिंह ने मोटर मार्ग से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण हो रही असुविधा से अवगत कराया। प्रधान पठाली गुड्डी राणा ने तौडी डाली – काकडागाड का निर्माण कार्य लम्बे समय से अधर में लटकने, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकृष्ण ने जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल योजना में मानकों के तहत कार्य न होने तथा प्रधान किमाणा सन्दीप पुष्वाण ने सारी – करोखी पेयजल योजना से सभी राजस्व ग्रामों को जोड़ने की मांग, प्रधान ल्वारा हुक्म सिंह फर्स्वाण ने गाँव में लो वोल्टेज की शिकायत की ! मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से संबंधित बैठकों में पूरी तैयारी के साथ पहुंचे एवं मौके पर उठने वाले सभी समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों, प्रतिनिधियों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में सभी के वोटर आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने की अपील की। इसके साथ ही चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइंस की जानकारी भी उपलब्ध करवाई।
इस मौके पर प्रधान कुंवर सिंह बजवाल, आशा सती, सांता रावत, विक्रम नेगी, प्रमिला देवी, अरविंद राणा, प्रेम लता पन्त, सरोज भटट्, योगेन्द्र नेगी, बलवीर रावत, सोमेश्वरी भटट्, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट , अधिशासी अभियन्ता मनोज भटट्, तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विमल गुसाई एल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिय व अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!