उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरने से एक युवक की मौत दूसरा गम्भीर घायल

केदारनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरने से एक युवक की मौत दूसरा गम्भीर घायल

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग के छोटी लिनचोली क्षेत्र में पोल न० 340 के मध्य शार्टकट मार्ग से नीचे उतरते समय 02 व्यक्तियों के पैर फिसलने के कारण खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF DDRF व पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 10 जून बुधवार को अपराह्न 01ः23 बजे केदारनाथ पैदल मार्ग के पोल न0 337-340 के मध्य शार्टकट मार्ग से नीचे उतरते समय 2 व्यक्तियों के पैर फिसलने के कारण खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सैक्टर अधिकारी बडी लिनचोली एवं एसडीआरएफ, वाईएमएफ एवं पुलिस को घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। घटना स्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ द्वारा घायल व्यक्ति
मोहित उम्र- 27 पुत्र ओमवीर, वर्ष, निवासी गोकुलपुरी, नोर्थ ईस्ट दिल्ली का रेेस्क्सू कर एम.आर.पी छोटी लिनचोली लाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा पैर फ्रेक्चर होना पाया गया, उक्त व्यक्ति को उच्च चिकित्सकीय सुविधा हेुत कण्डी के माध्यम से प्रा स्वा केन्द्र गौरीकुण्ड भेजा गया। वहीं, वाईएमएफ और आपदा मित्रों द्वारा दूसरे घायल व्यक्ति प्रियांशू शुल्का पुत्र श्री नरेन्द्र शुक्ला, उम्र 27 वर्ष, निवासी फरूखाबाद, उत्तर प्रदेश का रेस्क्यू कर एमआरपी भीमबली लाया गया जहां जांच के उपरान्त चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया, उक्त शव को वाईएमएफ और आपदा मित्रों द्वारा गौरीकुण्ड लाया जा रहा है, उसके उपरान्त शव को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेजा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!