केदारनाथ पैदल मार्ग में हुआ भूस्खलन मलबे में दबने से एक नेपाली व्यक्ति की हुई मौत, मद्महेश्वर घाटी में बनातोली पुल टूटने से फंसे सैकड़ों तीर्थ यात्री

केदारनाथ पैदल मार्ग में हुआ भूस्खलन मलबे में दबने से एक नेपाली व्यक्ति की हुई मौत, मद्महेश्वर घाटी में बनातोली पुल टूटने से फंसे सैकड़ों तीर्थ यात्री
रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से गौरीकुंड – केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग लिनचोली एवं छानी कैंप में भारी वर्षा से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी है। वहीं, एक दुकानदार लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची सर्च रेस्क्यू टीम ने एक नेपाली का शव बरामद कर लिया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया की एक नेपाली का शव बरामद किया गया है। सर्च खोजबीन व रेस्क्यू अभियान जारी है। साथ ही मूसलाधार भारी बारिश से छोटी लिनचोली में भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, वाईएमएफ के जवान तैनात है।
जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि दिनांक 14 अगस्त, 2023 को समय रात्रि 2ः50 बजे सूचना मिली कि भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो जेसीबी ऑपरेटर अलकनंदा नदी के किनारे कार्य कर रहे जेसीबी ऑपरेटर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में फंस गए उन्होने अवगत कराया कि सुबह 5ः00 बजे रेस्क्यू टीम द्वारा जिसमें एसडीआरएफ, फायर सर्बिस, पुलिस, डीडीआरएफ के द्वारा उक्त जेसीबी चालकों को सुरक्षित निकाल दिया गया।
मद्महेश्वर घाटी के गोंडार में बनतोली पुल टूट जाने से मद्महेश्वर धाम में 100 से अधिक यात्री फंसे हैं एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व तहसील प्रशासन की टीम मौके लिए रवाना हो गए है।
बांसवाड़ा में बसुकेदार को जोड़ने वाला मार्ग धसने के कारण मार्ग यातायात के लिए बंद है। एनएच 107- 3 तीन स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध चल रहा है, तथा राज्य मार्ग-4 व 24 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध है।
उन्होने अवगत कराया कि अलकनंदा का जलस्तर 628.80 मी. मंदाकिनी का जलस्तर 627.80 दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खतरे की जद में आ रहे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।



