उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

मदमहेश्वर घाटी के सुरम्य मखमली बुग्यालों में एकदिवसीय जाख मेले का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर विश्व समृद्धि की कामना की, अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर जाख राजा को किए अर्पित

मदमहेश्वर घाटी के सुरम्य मखमली बुग्यालों में एकदिवसीय जाख मेले का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर विश्व समृद्धि की कामना की,

अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर जाख राजा को किए अर्पित

ऊखीमठ (लक्ष्मण नेगी)। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गडगू से लगभग तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों में एक दिवसीय जाख मेले का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर विश्व समृद्धि की कामना की तथा अनेक प्रकार के व्यंजन जाख राजा को अर्पित कर मनौती मांगी। देर सांय जाख राजा की डोली के सुरम्य मखमली बुग्यालों से गडगू गाँव पहुंचने पर एक दिवसीय जाख मेले का समापन हो गया है तथा एक दिवसीय जाख मेले के आयोजन से गडगू गाँव से लेकर तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के भूभाग का वातावरण भक्तिमय बना रहा। ब्रह्म बेला पर विद्धान आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल ने गडगू गाँव में भगवान मदमहेश्वर व जाख राजा मन्दिर में पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें सम्पन्न कर भगवान मदमहेश्वर, जाख राजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ग्रामीणों ने जाख राजा की डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी। ठीक नौ बजे जाख राजा की डोली अनेक देवी – देवताओं के निशाणो, स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों , महिलाओं के मांगलिक जागरो व सैकड़ों भक्तों की जयकारो के साथ सुरम्य मखमली बुग्यालों के लिए रवाना हुई तथा गडगू गाँव के मध्य विराजमान मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर खेत – खलिहानों में नृत्य कर ग्रामीणों को आशीष दिया तथा ग्रामीणों ने जाख राजा की डोली का पुष्प – अक्षत्रो से भव्य स्वागत कर लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना की! गडगू गाँव से लेकर तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों तक फैले भूभाग में जाख राजा की डोली ने प्राकृतिक जल स्रोतों व विसुणी नदी में परम्परानुसार गंगा व तीर्थ स्नान किया। जाख राजा की डोली के सुरम्य मखमली बुग्यालों में पहुंचने पर वहाँ पूर्व मौजूद सैकड़ों भक्तों की जयकारो से सम्पूर्ण गुजायमान हो उठा तथा पण्डित अखिलेश सेमवाल ने पंचमुखी आरती से जाख राजा की डोली की अगुवाई की। दोपहर बाद ग्रामीणों द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन जाख राजा को अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की, मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि भविष्य में जाख मेले को और अधिक भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जायेगी।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राणा, प्रधान बिक्रम नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष सुदीप राणा, सामाजिक कार्यकर्ता लवीश राणा, दलवीर नेगी, दिलवर नेगी, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी, गोविन्द सिंह राणा, भगत सिंह नेगी, वन पंचायत सरपंच दिलवर राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका राणा, केशर सिंह नेगी, केशर सिंह राणा, विजय सिंह राणा, संजय नेगी, रणजीत सिंह नेगी, गब्बर सिंह रावत, दीपक राणा, प्रदीप राणा सहित कई सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!