उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंमनोरंजनरुद्रप्रयाग

केदारनाथ, तुंगनाथ धाम में हो रही जमकर बर्फबारी,पर्यटक स्थल चोपता और त्रियुगीनारायण में भी हुई बर्फबारी, पर्यटक स्थलों पर मौसम बना खुशनुमा

केदारनाथ, तुंगनाथ धाम में हो रही जमकर बर्फबारी,पर्यटक स्थल चोपता और त्रियुगीनारायण में भी हुई बर्फबारी, पर्यटक स्थलों पर मौसम बना खुशनुमा।

हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी तू निचले क्षेत्रों में बढ़ रही है ठंड।

चोपता में पेड़ों से लेकर वाहनों और घरों की छतों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर।

रूद्रप्रयाग। हिमालय में विराजमान ग्यारवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में विगत दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है, केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बीच आईटीबीपी और पुलिस के जवान तैनात हैं जबकि कुछ साधु संत भी धाम में रहकर भगवान शंकर की तपस्या में लीन है। सुरक्षाकर्मियों के लिए प्रशासन की ओर से अलाव से लेकर राशन की पूरी व्यवस्था की गई है।

धाम में बर्फबारी मार्च माह के अंत तक जारी रहेगी। जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से ही धाम में जवानों के साथ ही साधु-संतों के लिए राशन मुहैया करा दिया गया है। जिससे उन्हें कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
वहीं मिनी स्विट्जरलैंड में भी जमकर बर्फबारी होने लगी है बर्फबारी का लाभ उठाने के लिए पर्यटक यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं यहां एक फीट से अधिक तक बर्फ गिरी हुई है, चोपता बुग्याल जहां हमेशा हरे भरे नजर आते थे, वह अब सफेद दिखाई दे रहे हैं। यहां पर पेड़ से लेकर गाड़ियों और घरों में भी बर्फ की मोटी चादर ओढ़ी हुई है। बर्फबारी होने के बाद पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। फिलहाल चोपता से आगे चोपता- बदरीनाथ हाईवे पर बर्फबारी के चलते आवाजाही प्रभावित हो गई है।
वहीं कार्तिक स्वामी मंदिर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। कार्तिक स्वामी का प्रसिद्ध मंदिर समुद्र तल से लगभग 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही तोषी,गौरीकुंड, नागताल, मोरू बुग्याल, सहित पंवालीकथा में  भी जमकर बर्फबारी जारी है।  वहीं पर्यटक स्थल बधानीताल में भी बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए सैलानी पहुंचने लगे हैं।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना कि बर्फवारी और मौसम पर प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाए हुए रैन बसेरे और गर्म कंबल की व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति बाहर न रहे, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!