उत्तराखंड
सड़क सुरक्षा माह पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति किया जागरुक

रूद्रप्रयाग। यातायात पुलिस द्वारा 34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के 28 वें दिन पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जवाड़ी बाई पास में रेलवे परियोजना में कार्यरत मेघा इंजीनियरिंग के वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरुक किया गया।
इसी क्रम में सड़क सुरक्षा माह में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का जागरुकता अभियान निरन्तर रूप से जारी है।



