उत्तराखंड

पल्स पालियो दिवस पर 3188 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील

पल्स पालियो दिवस पर 3188 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील

रविवार को मनाया जाएगा पल्स पालियो दिवस

रूद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचसीएच मर्तोलिया ने जनपदवासियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने शून्य से 05 आयु वर्ग के हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील अभिभावकों से की। जनपद में शून्य से 05 आयु वर्ग के 3188 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचसीएच मर्तोलिया ने बताया कि जनपद में 298 पोलियो बूथों के माध्यम से 54802 घरों के कुल 3188 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है। बताया कि पोलियो अभियान की सफलता हेतु 1192 वैक्सीनेटर व 119 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने पोलियो दिवस के सफल आयोजन हेतु शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग से सहयोग की अपील की है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए आगंगनबाडी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों व ए.एन.एम के माध्यम से शून्य से 05 आयु वर्ग के सभी बच्चों को बूथ तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!