उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
गुप्तकाशी- कालीमठ मोटर मार्ग पर पहाड़ी से वाहन पर गिरा बोल्डर, चालक सुरक्षित

गुप्तकाशी कालीमठ मोटर मार्ग पर पहाड़ी से वाहन पर गिरा बोल्डर, चालक सुरक्षित
गुप्तकाशी। केदारघाटी में बीते शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश के बाद आज रविवार सुबह करीब 9 बजे गुप्तकाशी – कालीमठ मोटर मार्ग पर कालीमठ की ओर से एक आर्टिका वाहन UK13TA1444 वापस गुप्तकाशी की ओर जा रहा था कि एकाएक विद्यापीठ के समीप पहाड़ी से बोल्डर गिर गया जिसमें वाहन के क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सूत्रों के अनुसार वाहन में सिर्फ चालक सवार था जो कि सुरक्षित है।
सूचना मिलते ही गुप्तकाशी पुलिस मौके पर पहुंची वाहन चालक अनिल कुमार पुत्र मदन लाल उम्र 42, निवासी मथुरावाला देहरादून सुरक्षित है वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को मार्ग से हटाया जा रहा है।



