उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिकफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयागरोजगारव्यापार

चारों धामों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता हो समाप्त : श्रीकेदारधाम होटल एसोसिएशन, केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर होटल व्यवसायियों ने की बैठक

चारों धामों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता हो समाप्त : केदारघाटी होटल एसोसिएशन

फाटा। चारों धामों में दर्शनों हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता एवं धामों में यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त करवाने को लेकर श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन केदारघाटी के द्वारा आगामी यात्रा हेतु बैठक आहूत की गई।

आगामी श्रीकेेेदारनाथ धाम यात्रा में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर केदारघाटी के  होटल व्यवसायियों ने अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की जिसमें आगामी चारधाम यात्रा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता एवं धामों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता को लेकर चर्चा हुई सभी के द्वारा इसका विरोध किया गया एवं इसे जल्द समाप्त करवाने की मांग रखी गई, सर्व सहमति से कहा गया कि सरकार द्वारा अतिशीघ्र सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त नही किया जाएगा तो श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन केदारघाटी के सभी व्यवसायियों द्वारा 25 अप्रैल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मैखण्डा (फाटा) पर चक्का जाम किया जाएगा।

सभी व्यवसायियों ने बताया कि इस वर्ष सीमित संख्या की बाध्यता के कारण बुकिंग बिल्कुल भी नही आ रही हैं, जिसका असर यहां के स्थानीय रोजगार पर पड़ रहा है, व्यवसायी अभी से ही बैंक ऋण बिजली बिल सहित आमदनी न हो पाने का भय सता रहा है।

वहीं होटल व्यवसायियों ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भांति ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी चलाया जाय। जहां प्रशासन सड़क ,विद्युत ,पेयजल ,संचार, सफाई कूड़ा निस्तारण  सहित अनेक व्यवस्थाओं को सुलझा नही पा रहा है वहां इस प्रकार से धामों में यात्रियों को आने से रोका जा रहा है।
श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा कि धामों में सीमित संख्या के कारण आज व्यवसायी चिंतित है बुकिंग इस वर्ष 10 प्रतिशत भी नही हैं, जिस से रोजगार का संकट पैदा हो रहा है, प्रदेश सरकार  राज्य के स्थानीय लोगों के व्यवसाय को ठप कर रही है। केदारघाटी सहित चारों धामों के व्यवसायी धामों में यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त करने की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई निर्णय नही ले पा रही है। उन्होंने कहा कि, शीघ्र ही इसे समाप्त नही किया गया तो श्रीकेदारधाम होटल एसोसिएशन 25 अप्रैल को चक्का जाम करेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
होटल एसोसिएशन के संरक्षक मोहन प्रकाश मैठाणी ने बताया कि सरकार हमारे रोजगार को समाप्त कर रही है, सीमित संख्या के कारण ट्रैवल एजेंट बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। जिसका असर स्थानीय के रोजगार पर पड़ रहा है। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा को पूर्व वर्षों की भांति चलाया जाय, सीमित संंख्या को समाप्त किया जाय गौरीकुंड तक सभी यात्रियों को आने दिया जाय। सीमित संख्या के कारण स्थानीय लोगों के सम्मुख रोजगार का संकट पैदा हो रहा है।
बैठक में सभी व्यवसायियों द्वारा आव्हान किया गया कि सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त नही किया तो व्यवसायियों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
बैठक में एसोसिएशन सचिव नितिन जमलोकी, आशीष कुनियाल, प्रवीण सेमवाल, भगवती प्रसाद जोशी, जितेंद्र सेमवाल, किशन सिंह रावत, आलोक सेमवाल, दिगम्बर गोस्वामी, पवन तिवारी, नवीन थपलियाल, नंद लाल, जगत सिंह सहित सभी होटल व्यवसायी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!