उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें
अवैध शराब तस्करी कर रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी कर रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चौकी दुर्गाधार पुलिस द्वारा अपने चौकी क्षेत्रान्तर्गत प्रदीप रावत पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम देवर खडोरा, थाना चमोली, जिला चमोली को अवैध 03 पेटी अंग्रेजी शराब मैक्डॉवल मार्का का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन अल्टो कार UK 13 2147 को सीज किया गया है।
अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।



