उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ग्राम पंचायत उच्छोला में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचने लिए नोडल अधिकारी तैनात, हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

भारी वर्षा से प्रभावित ग्राम पंचायत उच्छोला में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी

रूद्रप्रयाग। जनपद में हो रही अत्यधिक वर्षा से शुक्रवार को ग्राम पंचायत उच्छोला, तहसील बसुकेदार में भारी नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रतिपूर्ति के लिये अधिकारियों की तैनाती की गई है।

नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी इस प्रकार नामित किए गए हैं

1. श्री रजत सुमन, उप वन संरक्षक, वन प्रभाग रूद्रप्रयाग – नोडल अधिकारी।
2. सुश्री याक्षी अरोड़ा, उप जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग – सहायक नोडल अधिकारी।
3. श्री राहुल चौबे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, रूद्रप्रयाग – सहायक नोडल अधिकारी।

उक्त अधिकारी विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत क्षेत्र में विद्युत, पेयजल एवं सड़क मार्ग की व्यवस्थाओं को तत्परता से सुचारू करेंगे तथा ग्राम पंचायत उच्छोला में राशन एवं अन्य राहत सामग्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुँचाने हेतु अभियान के तहत कार्य करेंगे इसके अतिरिक्त अपने विभाग/तहसील अंतर्गत अधीनस्थ कर्मचारियों को सहयोग हेतु इस अभियान में आवश्यकतानुसार नियुक्त करेंगे तथा समय-समय पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की अद्यतन जानकारी जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को उपलब्ध कराते रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना जा रहा है तथा उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!