उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

शराब तस्करी कर रहे नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

शराब तस्करी कर रहे नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने हेतु सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निरन्तर रुप से अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरन्तर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है, आज थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत चौकी फाटा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति गोरखा बहादुर, पुत्र श्री सर्पजीत शाही, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम लहरेला, वार्ड नं. 01, रास्कोर नगर पालिका, जिला कालीकोट, नेपाल हाल गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग को 23 बोतल मैकडॉवल्स व्हिस्की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। चैंकिंग के दौरान पुलिस टीम में आरक्षी अनुज, आरक्षी विनीत मौजूद रहे।

अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 16 मुकदमे दर्ज कर 1095 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 06 वाहन सीज किये गये हैं। बरामद की गई शराब का अनुमानित मूल्य करीब सवा 8 लाख रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!