उत्तराखंडदेहरादूनपर्यावरणफटाफट ख़बरेंसुरक्षा

मसूरी लाइब्रेरी वाल्मीकि मंदिर के समीप होटल का पुश्ता ढहा , मलबे में पांच कारें क्षतिग्रस्त

मसूरी लाइब्रेरी वाल्मीकि मंदिर सवाय होटल का पुश्ता गिरने से बड़ा हादसा, पांच कारें क्षतिग्रस्त

मसूरी।  लाइब्रेरी वाल्मीकि मंदिर के पास शुक्रवार को बरसात में सवाय होटल का पुश्ता गिरने से बड़ा हादसा हो गया । पुश्ता के मलवे में चपेट में पाच कार आ गई जो पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गई। वहीं सड़क पर आए  मलबे से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, प्रशासन और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। वहीं कारों से मलवे को हटाने का काम किया जा रहा है जिससे कि किसी व्यक्ति के मलवे ना होने की संभावना को दूर किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के समय अचानक से सवाय होटल का पुष्ते का एक बड़ा भाग गिर गया जिसकी चपेट में कई कारे आ गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति उस मलबे की चपेट में नहीं आया। उन्होंने बताया कि मलवे में कारें दबी है ऐसे में उसमें कोई व्यक्ति ना हो इसको लेकर मलवे को हटाना का काम किया जा रहा है। मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।

वही जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाकर यह सुनिश्चित किया गया कि मलबे में कोई व्यक्ति ना दबा वा ना हो ,उन्होंने कहा कि पूरे घटना की जांच की जा रही है। बता दे दो साल पहले भी वाल्मीकि मंदिर के पास सवाय होटल का पुश्ता गिरा था जिसकी चपेट में कई वाहन आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे जिस पर प्रशासन द्वारा सवाय होटल के प्रबंधक को सड़क किनारे होटल के सभी पुश्ता को ठीक करने के निर्देश दिये गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!