मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को विकासखंड अगस्त्यमुनि के विभिन्न ग्रामों में किया गया आयोजित।

मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को विकासखंड अगस्त्यमुनि के विभिन्न ग्रामों में किया गया आयोजित।
रुद्रप्रयाग। जनपद के विकास खंड अगस्त्यमुनि में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान कार्यक्रम को आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीणों द्बारा बढ़-चढकर भागीदारी की गई तथा देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया गया।
‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान कार्यक्रम के तहत खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने अवगत कराया है कि विकास खंड अगस्त्यमुनि की विभिन्न ग्राम पंचायतो में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें ग्राम पंचायत मालखी, नागजगई, काण्डा, फलई, डांगी व बंगोली ग्राम पंचायत में शहीद महिताब सिंह रावत के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। तथा। सभी ग्राम पंचायतों में बीर सेनानियों के सम्मान में (शिला फलकम) स्थापित किये गये एवं बीर सेनानियों की स्मृति में पौधरोपण किया गया तथा पंचप्रण की शपथ दिलाई गई एवं ध्वजारोहण राष्ट्रगान किया गया तथा ग्रामीणों द्वारा सेल्फी ली गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा वसुधा वंदन एवं वीरों का वंदन पूर्ण आदर के साथ करते हुए कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान, वरिष्ठजन, ग्रामवासी व शहीद सैनिकों के परिजन मौजूद रहे।




