उत्तराखंडदेहरादूनपर्यावरणफटाफट ख़बरें

बड़ी खबर : मौसम विभाग का देहरादून सहित छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पड़े खबर……

मौसम विभाग का देहरादून सहित छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित 6 जिलों में रविवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है, मौसम विभाग का बारिश को लेकर जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन संवेदनशील क्षेत्रों में सावधान रहने की सलाह दी गई है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव लोगों के लिए समस्या बन सकती है इसीलिए जिला आपदा प्रबंधन टीमों व जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!