बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में भय का माहौल
बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में भय का माहौल
रुद्रप्रयाग। जनपद के ग्राम जौंदला के पाली मल्ली तोक में मंगलवार रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति को बाघ ने अपना निवाला बना लिया।
परिचालन केंद्र को सूचना प्राप्त हुई कि कल रात को ग्राम जौंदला के पाली मल्ली तोक तहसील रूद्रप्रयाग में एक व्यक्ति को बाघ उठा ले गया। सूचना मिलते ही जिला आपतकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। चौकी इंचार्ज चोपता दुर्गाधार एवं प्रभागीय वनाधिकारी रूद्रप्रयाग द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति का शव मिल गया है, जो जंगल में है तथा सड़क मार्ग से दूर है, उक्त शव को सड़क मार्ग तक लाने हेतु डीडीआरएफ की आवश्यकता है।
मृतक व्यक्ति मनबर सिंह विष्ट पुत्र स्व0 श्री चन्द्र सिंह, उम्र- 54 लगभग, ग्राम- पाली, तहसील – रूद्रप्रयाग निवासी।



