उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव : केदारनाथ विधानसभा में 58.73 व रुद्रप्रयाग विधानसभा में 54.07 रहा मतदान प्रतिशत

केदारनाथ विधानसभा में 58.73 व रुद्रप्रयाग विधानसभा में 54.07 रहा मतदान प्रतिशत

रूद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सकुशल संपादित हुआ। शाम 5 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद का कुल मतदान प्रतिशत लगभग 56.23 प्रतिशत रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ विधानसभा में 58.73 प्रतिशत जबकि रुद्रप्रयाग विधानसभा में 54.07 प्रतिशत रहा। केदारनाथ विधानसभा में 05 बजे तक महिला मतदाता 26721 एवं पुरुष मतदाता 23623 रहा जबकि रुद्रप्रयाग विधानसभा में पुरुष 21188 एवं महिला 27986 मतदाताओं ने मतदान किया। इससे पहले जिलाधिकारी ने निर्वाचन सामाग्री कलेक्शन केंद्रों का अवलोकन करते हुए सभी पोलिंग पार्टियों के साथ सौम्य व्यावहार रखते हुए निर्वाचन सामाग्री प्राप्त करें। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को खानपान की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!