उत्तराखंडखास खबरेंगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग जीर्णोद्धार कार्य का कार्य आदेश जारी न होने से स्थानीय ठेकेदारों में आक्रोश

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग के किमी 2 से दियूली खर्क 4 किमी तथा खैडुरा किमी 10 से रैकाटांप किमी 11:20 तक पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार कार्य की निविन्दा खुलने के तीन माह बाद भी कार्य आदेश जारी न होने पर स्थानीय ठेकेदारो मे नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर के निदेशक/ वन संरक्षक के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी भी सड़को पर फूट सकता है । स्थानीय ठेकेदारो का कहना है कि निदेशक/ वन संरक्षक अपनी मोटे कमीशन के कारण स्थानीय ठेकेदारो का हक छीन कर बाहरी ऐजेन्सियो को पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य देना जा रहे है इसलिए जानबूझकर आज तक कार्य आदेश जारी नही किया गया तथा तथा निदेशक / वन संरक्षक द्वारा शासन का हवाला देकर स्थानीय ठेकेदारो की रोजी – रोटी के साथ खिलवाड किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए स्थानीय ठेकेदार सदानन्द भट्ट ने बताया कि केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा 11 दिसम्बर 2024 को चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग के किमी 2 से दयूली खर्क, किमी 4 तथा खैडुरा किमी 10 से रैकाटांप किमी 11: 20 जीर्णोद्धार के लिए निविदाये आमन्त्रित की गयी थी तथा स्थानीय ठेकेदारो विभागीय नियमो व शर्तो के अनुसार जीर्णोद्धार कार्य की निविदाएं जमा की गयी, विभाग द्वारा निर्धारित तिथि पर निविदाये खोली गयी थी मगर आज तक कार्य आदेश जारी न होने से पैदल मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य शुरू नही हो पाया है। स्थानीय ठेकेदार मदन राणा ने बताया कि कार्य आदेश जारी करने के लिए नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर के निदेशक/ वन संरक्षक से कही बार गुहार लगाई गयी है मगर उनके द्वारा शासन का हवाला देकर कार्य आदेश जारी नही किया जा रहा है जिससे पैदल मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य अधर मे लटका हुआ है तथा उनके द्वारा स्थानीय ठेकेदारो की रोजी – रोटी के साथ खिलवाड किया जा रहा है।  स्थानीय ठेकेदारो का कहना है कि आगामी मई माह मे चार धाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है तथा केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व कालीमठ घाटी के सैकड़ो युवा रोजगार हेतु चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग से आवाजाही करते है मगर पैदल मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य अधर मे लटकने से युवाओ को खण्डहर पैदल मार्ग से आवाजाही करने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि समय तक चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य किया जाता तो कालीमठ घाटी के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे भारी इजाफा हो सकता है। वही दूसरी ओर इस सम्बन्ध मे नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर के निदेशक / वन संरक्षक से बात करनी चाही मगर सम्पर्क नही हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!