उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा को लेकर कोतवाली सोनप्रयाग ने व्यापारियों के साथ की गोष्ठी आयोजित

आगामी श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत व्यापार मण्डल के साथ की गयी समन्वय बैठक

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा आवश्यक कार्ययोजना को धरातल पर लाये जाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी की अध्यक्षता में कोतवाली सोनप्रयाग पर सोनप्रयाग के व्यापारियों के साथ एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में व्यापार संघ सोनप्रयाग के व्यापारियों के द्वारा केदारनाथ यात्रा के पड़ाव सोनप्रयाग, सीतापुर व रामपुर में मांस की दुकानों को केदारनाथ यात्रा के दौरान बाजारों से हटाने की मांग की।

यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने हेतु आज हुई समन्वय गोष्ठी में आपसी चर्चा की गयी तथा लोगों से सुझाव भी प्राप्त किये गये, इन सुझावों को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के स्तर से आवश्यक कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय जनमानस एवं व्यापारियों से विगत के वर्षों की भांति यात्रा संचालन अवधि में पुलिस प्रशासन का सहयोग दिये जाने की अपील की गयी।
गोष्ठी तो यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग से सम्बन्धित थी, परन्तु जब पुलिस द्वारा बैठक ली जा रही हो और अपराध एवं कानून व्यवस्था के मुद्दों पर चर्चा न हो ऐसा होना सम्भव भी नहीं। उपस्थित सभी लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरुक किया गया साथ ही बताया गया कि, साइबर अपराध होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर कॉल करनी है, जहां से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसी प्रकार से महिला सम्बन्धी एवं अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की शिकायत 112 पर करें, बाकी यह भी अवगत कराया गया कि, हमारा थाना तो है ही। किसी भी प्रकार की शिकायत तत्काल कोतवाली सोनप्रयाग पर किये जाने हेतु बताया गया। उपस्थित लोगों को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला, रजनीश गैरोला अंकित भट्ट सहित व्यापारी एव पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!